सीबीआई ने 1,109 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में चार राज्यों में छह ठिकानों पर छापेमारी की

सीबीआई ने 1,109 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में चार राज्यों में छह ठिकानों पर छापेमारी की

सीबीआई ने 1,109 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में चार राज्यों में छह ठिकानों पर छापेमारी की
Modified Date: July 19, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: July 19, 2026 8:11 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भुवनेश्वर स्थित एक बिजली अवसंरचना कंपनी से जुड़े 1,109 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों में छह ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने शनिवार को की गई इस कार्रवाई के तहत गुप्ता पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के आरोपी निदेशकों के भुवनेश्वर स्थित आवासों, कोलकाता में कंपनी के पंजीकृत कार्यालय तथा उत्तराखंड के काशीपुर, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और भुवनेश्वर स्थित विनिर्माण इकाइयों की तलाशी ली।

एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मामला आरोपी कंपनी द्वारा केनरा बैंक से प्राप्त विभिन्न कोष आधारित और गैर कोष आधारित वित्तीय सुविधाओं के संबंध में कथित रूप से 1,109 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने से जुड़ा है।’’

सीबीआई के अनुसार, आरोपियों ने स्टॉक का मूल्य कृत्रिम रूप से बढ़ाकर दिखाया, व्यापारिक देय राशि को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, अधिक ऋण सुविधा हासिल करने के लिए कंपनी के वित्तीय विवरण में हेरफेर किया, ऋण की राशि का गबन कर हेराफेरी की। इससे केनरा बैंक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में