सीबीआई ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया

सीबीआई ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया

सीबीआई ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया
Modified Date: October 1, 2023 / 08:23 pm IST
Published Date: October 1, 2023 8:23 pm IST

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सेना और मणिपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान राज्य में जुलाई में लापता हुए दो किशोर छात्र छात्रा की हत्या के सिलसिले में रविवार को चार लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संघीय एजेंसी ने घटना के सिलसिले में चूराचांदपुर जिले से दो पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि एक आरोपी के दो किशोर बच्चों को भी चारों के साथ मणिपुर से बाहर ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके रिश्तेदारों को सौंपे जाने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए चार लोगों से पूछताछ की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

एक युवक और एक युवती छह जुलाई को लापता हो गए थे। उनके शवों की तस्वीरें 25 सितंबर को सामने आईं।

इसके बाद, 26 और 27 सितंबर को छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शन ने राज्य की राजधानी को हिलाकर रख दिया।

भीड़ ने 28 सितंबर की रात को मुख्यमंत्री के पैतृक घर पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में