सीबीएसई बारहवीं की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख तय, 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होगी परीक्षा

सीबीएसई बारहवीं की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख तय, 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होगी परीक्षा

सीबीएसई बारहवीं की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख तय, 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होगी परीक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: December 21, 2018 7:09 am IST

नई दिल्ली।सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई )ने इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट की घोषणा कर दी है। सीबीएसई ने यह जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइड पर दी है जिसके तहत एग्जाम 16 जनवरी से शुरू होंगे और 15 फरवरी तक खत्म हो जाएंगे।हालांकि सीबीएसई ने अभी तक परीक्षा डेट शीट जारी नहीं किया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी प्रथम सप्ताह में इसकी भी घोषणा की जा सकती है।

प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट शीट के साथ सीबीएसई ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर किसी विषय के प्रेक्टिकल एग्जाम में 20 से ज्यादा स्टूडेंट्स होते हैं तो प्रैक्टिकल दो शिफ्ट में लिया जाये। इसके साथ ही यह भी क्लियर लिखा गया है कि अगर प्रैक्टिकल बाहरी एग्जामिनर द्वारा संपन्न किया गया है तो एग्जाम वाले दिन ही स्टूडेंट्स के नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाए।


लेखक के बारे में