CBSE 12th के परिणाम इस तारीख को हो सकते हैं घोषित

CBSE 12th के परिणाम इस तारीख को हो सकते हैं घोषित

CBSE 12th के परिणाम इस तारीख को हो सकते हैं घोषित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: May 18, 2018 8:41 am IST

नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं के नतीजे 10वीं से पहले आ सकते हैं। सीबीएसई इसकी तैयारी में है। 12वीं का परिणाम 24 या 25 मई को आ सकता है। माना जा रहा है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष परिणाम जल्दी घोषित किया जाएगा। वर्ष 2017 में सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 28 मई को घोषित किया गया था। वहीं 10वीं के परिणाम 29 या 30 मई को घोषित हो सकता है।

बता दें कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को खत्म हुई थीजबकि 12वीं की परीक्षा 13 अप्रैल तक चली थी। हालांकि पेपर लीक होने के बाद 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को दोबारा ली गई थी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में