CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026: रायपुर में शुरू हुई ऐतिहासिक और पारंपरिक गणेश झांकी.. हजारों की संख्या में पुलिस के जवान तैनात, आला अफसर खुद ले रहे हैं पल-पल का जायजा..

Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026: रायपुर में गणेश जी की भव्य झांकी निकली, जयस्तंभ चौक से लाखेनगर तक श्रद्धालु गणपति बप्पा के के भक्तों की जुटने लगे भारी भीड़।

Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026: रायपुर में शुरू हुई ऐतिहासिक और पारंपरिक गणेश झांकी.. हजारों की संख्या में पुलिस के जवान तैनात, आला अफसर खुद ले रहे हैं पल-पल का जायजा..

Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026

Modified Date: September 28, 2026 / 11:05 pm IST
Published Date: September 28, 2026 9:00 am IST

Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026: रायपुर: राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव के तहत सोमवार को भगवान गणेश की भव्य झांकी की शुरुआत हो चुकी है। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहें हैं। पूरे शहर में गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

गणेश जी की झांकी जयस्तंभ चौक से शुरू होकर लाखेनगर होते हुए महादेव घाट के लिए रवाना हो चुकी है। झांकी का मार्ग मालवीय रोड, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली पारा और पुरानी बस्ती से होते हुए लाखेनगर तक निर्धारित किया गया है। झांकी के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

किसी भी तरह के अनहोनी के मद्देनजर सभी चौक और पूरे मार्ग पर बड़े पैमाने पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। खुद पुलिस उपायुक्त अपने मातहत अफसरों के साथ भी झांके के साथ चल रहे हैं और पूरी यात्रा पर नजर बनाये हुए है।


Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026: मध्यप्रदेश के उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर समने आ रही है, शाही मस्जिद बवाल मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। जामा मस्जिद से जुड़े मामले को पुलिस ने AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मोहसिन अली खान उज्जैन को नागझिरी थाने में रखा गया है।

वहीं आक्रोशित लोगों की भीड़ ने एक बार फिर पथराव कर दिया है, इस बार संभागायुक्त, कलेक्टर, एडीजी पर पत्थर फेंका गया, वहीं पुलिस ने भी पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के द्वारकाधीश गोपाल मंदिर के सामने स्थित शाही मस्जिद पर कार्रवाई के दौरान बवाल मच गया, जब करवाई से नाराज आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़ें। वहीं पुलिस प्रशासन ने मस्जिद के 500 मीटर एरिया में बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी है। मौके पर 2000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए है। मुस्लिम समाज के लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहें है।

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

उज्जैन में शांति के बाद भोर में मुस्लिम समाज के लोग घर लौट गए थे। कुछ देर पहले समाज के लोगों की भीड़ वहां फिर से जमा होने लगी। इसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। लोगों को रोकने के लिए 500 मीटर के एरिया को बैरिकेड कर दिया गया था। हालात को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस जवान तैनात किए गए है।

 

नई दिल्ली : देशभर में बैंककर्मियों की हड़ताल के बाच एक राहतभरी खबर निकलकर सामने आई है। आज यानी 28, 29 और 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल और धरना-प्रदर्शन समेत सभी आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। हड़ताल को लेकर देर रात बैंक कर्मचारी संगठनों और UFBU (UFBU Bank Strike) के बीच हुई बैठक में सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया। UFBU के कोऑर्डिनेटर व्ही.के. शर्मा ने इसकी जानकारी दी। ऐसे में सभी शाखाएं अपने तय समयानुसार सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown