गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार कर सकती है राहत पैकेज का ऐलान

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार कर सकती है राहत पैकेज का ऐलान

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार कर सकती है राहत पैकेज का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: June 5, 2018 11:33 am IST

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार गन्ना किसानों के बकाये की भरपायी को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है। करीब 22 हज़ार करोड़ रूपए के बकाये से चिंतित मोदी सरकार चीनी मिलों के लिए 8 हज़ार करोड़ से अधिक के राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है, जिससे किसानों का भुगतान जल्द से जल्दी किया जा सके।

ये भी पढ़ें- शिखर बैठक के दौरान ट्रंप और किम जोंग की सुरक्षा करेंगे ये गोरखा जवान, जानें इनकी खासियत

ये भी पढ़ें- यूपी में बन रहा बांध, राजनीतिक भूचाल छत्तीसगढ़ में, जानिए क्या है मामला

सूत्रों के मुताबिक आज इस संबंध में आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति यानी CCEA की बैठक में कोई निर्णय लेने की संभावना है। पिछले महीने सरकार ने गन्ना किसानों के लिए 1500 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी सब्सिडी का ऐलान किया था। 

ये भी पढ़ें- फिल्म उरी के लिए यामी ने करवाया हेयर ट्रांसफॉर्मेशन 

देश के सबसे बड़े गन्ना उत्पादक राज्य, उत्तर प्रदेश में ही किसानों का अकेले 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का मिलों पर बकाया है। सूत्रों के मुताबिक, चीनी मिलों द्वारा किसानों की बकाया राशि का भुगतान हो सकता है इसके लिए सरकार ने कई उपाय किए हैं। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में