सीडीएस बिपिन रावत जम्मू में सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर

Ads

सीडीएस बिपिन रावत जम्मू में सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 10:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

जम्मू, 15 जुलाई (भाषा) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत जम्मू क्षेत्र में सेना की अभियानगत तैयारी और सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे अग्रिम इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वह शाम तक दिल्ली लौट आएंगे। वह ‘फील्ड कमांडर’ के साथ अभियानगत तैयारी, सुरक्षा स्थिति तथा घुसपैठ रोकने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

वह ऐसे समय में सीमावर्ती जिलों,राजौरी और पुंछ में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जब पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की कोशिशें बढ़ गई हैं और इन क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर हथियार गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भाषा निहारिका सुभाष

सुभाष