जनगणना-2027 : उत्तराखंड में करीब 62 हजार लोगों ने स्व-गणना में हिस्सा लिया, देहरादून जिला रहा अग्रणी

Ads

जनगणना-2027 : उत्तराखंड में करीब 62 हजार लोगों ने स्व-गणना में हिस्सा लिया, देहरादून जिला रहा अग्रणी

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 12:28 AM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 12:28 AM IST

देहरादून, 24 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में जनगणना-2027 के तहत 10 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच 62,000 से अधिक लोगों ने डिजिटल माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की।

केंद्रीय गृह मंत्रालय में जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को बताया कि स्वगणना में देहरादून जिला अग्रणी रहा, जहां 10,884 लोगों ने इसमें भाग लिया ।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु 20,859 प्रगणकों तथा 3,670 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

श्रीवास्तव ने कहा कि अब शनिवार 25 अप्रैल से “हर द्वार, दस्तक” अभियान के तहत पूरे राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ होगा, जो 24 मई तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि यह चरण जनगणना 2027 की आधारशिला है, जिसके अंतर्गत प्रगणक प्रत्येक घर और भवन का दौरा कर 33 प्रश्नों के माध्यम से सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित डेटा एकत्र करेंगे।

श्रीवास्तव के अनुसार, ‘‘यह जनगणना भारत के इतिहास में पहली बार पूर्णतः मोबाइल ऐप आधारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संपन्न की जा रही है।’’

भाषा दीप्ति धीरज

धीरज