Petrol Diesel Price Today 25 April 2026: पेट्रोल-डीजल 27 रुपए हुआ महंगा, आज से लागू कर दिए गए नए रेट, झटके के बाद जनता बोली- अब यहां अच्छे दिन की उम्मीद करना बेकार

Ads

Petrol Diesel Price Today 25 April 2026: पेट्रोल-डीजल 27 रुपए हुआ महंगा, आज से लागू कर दिए गए नए रेट, झटके के बाद जनता बोली- अब यहां अच्छे दिन की उम्मीद करना बेकार

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 08:59 AM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 08:59 AM IST

Petrol Diesel Price Today 25 April 2026: पेट्रोल-डीजल 27 रुपए हुआ महंगा, आज से लागू कर दिए गए नए रेट, झटके के बाद जनता बोली- अब यहां अच्छे दिन की उम्मीद करना बेकार / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल में करीब 26-27 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
  • रकार बोली- मजबूरी में बढ़ाने पड़े दाम

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 25 April 2026: राहत की उम्मीद में सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रही जनता को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। जी हां अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच एक बार​ फिर सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आज से देशभर में लागू कर दिए गए हैं। बता दें कि पिछले 15 दिनों के भीतर दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। बता दें कि अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर अब घरेलू बाजार में पड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कितना बदलाव हुआ है।

पेट्रोल-डीजल 27 रुपए महंगा

Petrol Diesel Price Today 25 April 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार देर रात पेट्रोल-डीज़ल के रेट में 26.77 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ, डीजल की कीमत 353.42 रुपए से बढ़कर 380.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि पेट्रोल की कीमत अब 366.58 रुपए के मुकाबले 393.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

जनता पर बोझ डालना हमारी मजबूरी: पेट्रोलियम मंत्री

ईंधन के दाम में बढ़ोतरी को लेकर पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव के कारण तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, “तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक साझेदारों के साथ समझौतों से बढ़ते दबाव के कारण, सरकार कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ जनता पर डालने के लिए मजबूर है।” मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि सरकार ने वैश्विक तेल कीमतों में बढ़ोतरी को जहां तक संभव हो, खुद वहन किया है, और संघीय तथा प्रांतीय दोनों सरकारों ने जनता को एक ऐतिहासिक राहत पैकेज प्रदान किया है। मंत्री ने आगे कहा, “हम क्षेत्रीय शांति की दिशा में प्रगति की उम्मीद करते हैं, ताकि जनता को पेट्रोलियम उत्पादों की उच्च कीमतों से राहत मिल सके।”

गैस के दाम में नहीं हुआ बदलाव

गौरतलब है कि पिछले हफ़्ते, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने डीज़ल की कीमत में 32.12 रुपए प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी, जिससे इसकी कीमत 385.54 रुपए से घटकर 353.43 रुपए हो गई थी। तुर्की से जारी एक बयान में, जहाँ वे एक आधिकारिक दौरे पर हैं, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि डीज़ल की कीमत में कटौती का लाभ जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचे, और आर्थिक राहत प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। डीज़ल की कीमत में कटौती के बावजूद, प्रधानमंत्री ने पेट्रोल या लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

करीब 26.77 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें क्या हैं?

डीजल अब 380.19 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 393.35 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मध्य-पूर्व तनाव इसकी बड़ी वजह है।

क्या गैस (LNG) की कीमतों में भी बदलाव हुआ है?

नहीं, इस बार गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या हाल ही में दाम घटे भी थे?

हाँ, पिछले सप्ताह डीजल के दाम में 32.12 रुपए की कटौती की गई थी, लेकिन अब फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।