तमिलनाडु में 17 जुलाई से स्व-गणना अभ्यास के साथ शुरू होगी जनगणना

तमिलनाडु में 17 जुलाई से स्व-गणना अभ्यास के साथ शुरू होगी जनगणना

तमिलनाडु में 17 जुलाई से स्व-गणना अभ्यास के साथ शुरू होगी जनगणना
Modified Date: June 3, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: June 3, 2026 11:28 am IST

चेन्नई, तीन जून (भाषा) तमिलनाडु में स्व-गणना अभ्यास के साथ जनगणना शुरू होने जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के लोक विभाग के सूत्रों ने बताया कि 17 जुलाई से 15 दिन का स्व-गणना अभ्यास शुरू होगा, जिसके जरिए नागरिक डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य में मकान की सूची तैयार करने और आवास गणना का काम इस साल एक से 30 अगस्त के बीच होगा।

पिछली जनगणना 2011 में हुई थी और अगला दशकीय सर्वेक्षण 2021 में होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

तमिलनाडु जनगणना संचालन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि तैयारी के तहत पूरे तमिलनाडु में प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो आगे स्थानीय अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम जनगणना के पहले चरण के सफल और सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना प्रक्रिया के दौरान सटीकता, बेहतर समन्वय और कुशल डेटा संग्रह को बेहतर बनाने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में