Raipur Nagar Nigam Strike : क्या थम जाएगी राजधानी की सफाई? अल्टीमेटम के बाद 70 वार्डों के ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, जानें क्यों बढ़ा विवाद

रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में सफाई का जिम्मा संभालने वाले ठेकेदारों ने भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए काम बंद कर दिया है। जयस्तंभ चौक में ठेकेदारों और सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Raipur Nagar Nigam Strike : क्या थम जाएगी राजधानी की सफाई? अल्टीमेटम के बाद 70 वार्डों के ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, जानें क्यों बढ़ा विवाद

Raipur Nagar Nigam Strike : Image Source : AI GENERATED


Reported By: hemant sharma,
Modified Date: June 3, 2026 / 11:09 am IST
Published Date: June 3, 2026 11:04 am IST
HIGHLIGHTS
  • 70 वार्डों के सफाई ठेकेदारों ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
  • लंबित भुगतान को लेकर जयस्तंभ चौक में प्रदर्शन
  • सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से राजधानी में कचरा संकट की आशंका

रायपुर : Raipur Nagar Nigam Strike :  राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के 70 वार्डों में सफाई का जिम्मा संभालने वाले ठेकेदारों ने काम बंद कर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जयस्तंभ चौक में बड़ी संख्या में ठेकेदार और सफाई कर्मचारी एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है।

नगर निगम को पहले दिया था अल्टीमेटम

ठेकेदारों का आरोप है कि कई महीनों से उनका भुगतान लंबित है, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। Raipur Cleanliness System Halts भुगतान नहीं मिलने के बावजूद उन्हें कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च वहन करना पड़ रहा है। ठेकेदारों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम को पहले ही अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इसके बावजूद निगम कमिश्नर की ओर से कोई गंभीर पहल नहीं की गई। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें काम बंद करने का फैसला लेना पड़ा।

“भगवान भरोसे चल रहा है”

वहीं, ठेकेदारों द्वारा काम बंद किए जाने पर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने शहर सरकार पर तंज कसा है। Raipur Ward Cleaning Issue उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार का तोहफा जनता को मिल रहा है। महापौर और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। पहले कचरा गाड़ी बंद हो गई थी और अब ठेकेदार हड़ताल पर चले गए हैं। रायपुर नगर निगम भगवान भरोसे चल रहा है। इधर, ठेकेदारों की हड़ताल से अब शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। सवाल यह भी है कि नगर निगम प्रशासन इस संकट का समाधान कैसे निकालता है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.