CGPSC Bharti Scam: CGPSC भर्ती घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, तड़के सुबह पूर्व सचिव जेके ध्रुव के निवास पर मारी रेड, खंगाल रही है दस्तावेज

CGPSC Bharti Scam: CGPSC भर्ती घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, तड़के सुबह पूर्व सचिव जेके ध्रुव के निवास पर मारी रेड, खंगाल रही है दस्तावेज

CGPSC Bharti Scam: CGPSC भर्ती घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, तड़के सुबह पूर्व सचिव जेके ध्रुव के निवास पर मारी रेड, खंगाल रही है दस्तावेज

CGPSC Bharti Scam | Photo Credit: AI

Modified Date: June 3, 2026 / 10:33 am IST
Published Date: June 3, 2026 10:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • भिलाई सेक्टर-10 स्थित जेके ध्रुव के घर पर रेड
  • जेके ध्रुव पीएससी के पूर्व सचिव और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी
  • कर रही है दस्तावेजों की जांच

भिलाई: CGPSC Bharti Scam छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाले में बुधवार को सुबह CBI की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। (CBI Raid CGPSC Scam) भिलाई के सेक्टर-10 स्थित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव के घर पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि जेके ध्रुव के निवास पर जांच अधिकारियों की टीम एक गाड़ी में पहुंची है।

CGPSC Bharti Scam बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम सुबह करीब 6 बजे के आसपास पहुंची हुई थी और तब से उनके निवास पर जांच जारी है। फिलहाल सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच दस्तावेजों की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी जांच एजेंसी (CBI,ED या EOW) ने इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

पूर्व सचिव रह चुके हैं जेके ध्रुव

आपको बता दें कि जेके ध्रुव पीएससी के पूर्व सचिव रह चुके हैं और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी है। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाला मामला था, जिसमें उनकी भी भुमिका सामने आई थी, जो कि कई आईएएस अधिकारी बच्चों की और राजनेताओं की बच्चों की पीएससी में चयन किया गया था और उसको लेकर के टीम लगातार दस्तावेज खंगाल रही है। बता दें कि पहले भी उनके घर टीम दस्तक दे चुकी है और आज भी लगातार जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।