Retired IAS BKS Ray Passes Away: नहीं रहें रिटायर्ड IAS और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव बीकेएस रे.. AIIMS आखिरी सांस, कई बड़े और अहम पदों पर कर चुके थे काम
Retired IAS BKS Ray Passes Away: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और साहित्यिक जगत में शोक की लहर।
Retired IAS BKS Ray Passes Away || Image- IBC24 News File Image
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी B. K. S. Ray का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और रायपुर स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। 1972 बैच के आईएएस अधिकारी रहे बीकेएस रे ने अपने प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। (Retired IAS BKS Ray Passes Away) वे राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दी थीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
2019 में मिला था Socrates Award
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बीकेएस रे के कार्यकाल के दौरान चर्चित पोरा बाई फर्जी टॉपर मामला सामने आया था। प्रशासनिक सेवा से रिटायर होने के बाद उन्होंने खुद को लेखन के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य और कविता के क्षेत्र में कई पुस्तकें और रचनाएं लिखीं। (Retired IAS BKS Ray Passes Away) उनके साहित्यिक योगदान के लिए वर्ष 2019 में उन्हें सुकरात पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से प्रशासनिक और साहित्यिक जगत में शोक की लहर है।
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र ने 36,585 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दी; 56 लाख किसानों को होगा लाभ
केरल में तलाशी अभियान के दौरान ईडी टीम पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी गठित
नौकरी दिलाने के बहाने महिला का यौन उत्पीड़न किया, टीवीके के दो पदाधिकारी गिरफ्तार
साकेत हादसा : इमारत के मालिक को चार मंजिलों से प्रति माह होती थी 10 लाख रुपये की आमदनी
अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का हरियाणा के पंचकूला में भंडाफोड़
आतंकियों को उस क्षेत्र से पकड़ा जा रहा जिसे सपा का गढ़ माना जाता है : ओम प्रकाश राजभर

Facebook


