जोशीमठ संकट में उचित कदम उठाएंगी केंद्र व उत्तराखंड सरकार : गहलोत ने उम्मीद जताई

जोशीमठ संकट में उचित कदम उठाएंगी केंद्र व उत्तराखंड सरकार : गहलोत ने उम्मीद जताई

जोशीमठ संकट में उचित कदम उठाएंगी केंद्र व उत्तराखंड सरकार : गहलोत ने उम्मीद जताई
Modified Date: January 14, 2023 / 04:21 pm IST
Published Date: January 14, 2023 4:21 pm IST

देहरादून, 14 जनवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दरकते जोशीमठ से उपजे संकट के दृश्यों को भयावह बताते हुए उम्मीद जताई है कि केंद्र व उत्तराखंड सरकारें उचित कमद उठाएंगी।

गहलोत ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘जोशीमठ, उत्तराखंड से आ रहे दृश्य भयावह हैं। प्राकृतिक आपदा एवं अपना घर छोड़ने का दर्द सभी को व्याकुल कर रहा है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि उत्तराखंड सरकार व केन्द्र सरकार इस आपदा के समय उचित कदम उठाते हुए वहां के लोगों को संबल देगी।’’

उल्लेखनीय है कि भूधंसाव के चलते उत्तराखंड के पहाड़ी कस्बे जोशीमठ से अनेक प्रभावित परिवारों को दूसरी जगह भेजा गया है।

भाषा पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में