तमिलनाडु में नीट विरोधी धरना छठे दिन भी जारी, 28 जुलाई को आंदोलन में शामिल होंगे चिकित्सक

तमिलनाडु में नीट विरोधी धरना छठे दिन भी जारी, 28 जुलाई को आंदोलन में शामिल होंगे चिकित्सक

तमिलनाडु में नीट विरोधी धरना छठे दिन भी जारी, 28 जुलाई को आंदोलन में शामिल होंगे चिकित्सक
Modified Date: July 25, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: July 25, 2026 1:40 pm IST

चेन्नई, 25 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के खिलाफ प्रदर्शन शनिवार को और तेज हो गए तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के टी नगर स्थित राज्य मुख्यालय ‘बालन इल्लम’ में धरना छठे दिन भी जारी रहा।

छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को समाप्त करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ पुलिस की कथित ज्यादतियों पर कार्रवाई की मांग की है।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने लोयोला कॉलेज, प्रेसीडेंसी कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के परिसरों में प्रदर्शन किए।

तमिलनाडु के चिकित्सक और मेडिकल छात्र भी 28 जुलाई को राज्य भर में समन्वित विरोध प्रदर्शन करेंगे।

‘डॉक्टर्स एसोसिएशन फॉर सोशल इक्वेलिटी’ और ‘तमिलनाडु मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ ने नयी दिल्ली में जारी नीट विरोधी प्रदर्शनों के समर्थन में आंदोलन का आह्वान किया है।

आंदोलन के तहत तमिलनाडु के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे।

भाषा

सिम्मी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में