तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई (भाषा) केंद्र सरकार ने तिरुवनंतपुरम स्थित के करुणाकरण मेमोरियल (केकेएम) सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में अगले शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की 100 सीट पर दाखिला शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुरलीधरन ने नयी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के एक दिन बाद इस अहम फैसले की घोषणा की। उन्होंने एक बयान में बताया कि नड्डा ने भरोसा दिलाया है कि केरल में एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।
भाषा पारुल रवि कांत