Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today: जानें, आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, रायपुर समेत इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें Weather Report

Ads

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today: जानें, आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, रायपुर समेत इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें Weather Report

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 08:23 AM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 09:07 AM IST

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today: जानें, आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, रायपुर समेत इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें Weather Report /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और बलौदाबाजार में IMD का रेड अलर्ट जारी
  • रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना
  • गरज-चमक, वज्रपात और जलभराव को लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today: देश में इन दिनों मानसून का तांडव जारी है। कई राज्यों में आए बाढ़ ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई नदी नाले उफान पर है। कई जगह हालात ऐसे हो गए है कि लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घरों को छोड़ना तक पड़ा है। अगर बात की जाए असम की तो यहां बाढ़ से मरने वालों की संख्या 75 हो गई। इसी बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 29, 30 जुलाई के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ में आज कहां-कहां बारिश होगी (chhattisgarh mein aaj kaha kaha baarish hogi)

मौसम विभाग ने रायपुर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today) के पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले के लिए रेड अलर्ट जबकि बिलासपुर, रायपुर और जांजगीर-चाम्पा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

 बिजली गिरने की भी आशंका

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today मौसम विभाग के विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। (chhattisgarh mein barish kab hogi) बात अगर अगले दो दिन की करें तो अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। इसी तरह एक-दो स्थानों पर तेज बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी।

 

लोगों के लिए IMD की अपील (chhattisgarh mein agle 10 dinon ka mausam)

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert वही बारिश के बीच IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में किन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है?

रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले के लिए IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है?

रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले ऑरेंज अलर्ट के दायरे में हैं।

भारी बारिश कब तक जारी रहेगी?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

क्या बिजली गिरने का भी खतरा है?

हां, IMD ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वज्रपात की आशंका भी जताई है।

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करें।