उप्र: बेटे को फांसी पर लटकता देख मां ने भी की खुदकुशी

Ads

उप्र: बेटे को फांसी पर लटकता देख मां ने भी की खुदकुशी

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 08:41 AM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 08:41 AM IST

हरदोई (उप्र), 29 जुलाई (भाषा) हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने के बाद उसकी मां ने भी मकान की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित पिहानी चुंगी के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राम प्रकाश गुप्ता के 16 वर्षीय बेटे हिमांशु ने मंगलवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि हिमांशु को फांसी के फंदे पर लटकता देख उसकी मां गीता (46) मकान की तीसरी मंजिल से कूद गयी।

चौहान ने बताया कि हिमांशु और गीता को हरदोई मेडिकल कॉलेज में जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

चौहान ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि हिमांशु ने फांसी क्यों लगाई।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी