केंद्र ने सीएसआईआर की पहली महिला महानिदेशक एन. कलैसेल्वी का कार्यकाल बढ़ाया

केंद्र ने सीएसआईआर की पहली महिला महानिदेशक एन. कलैसेल्वी का कार्यकाल बढ़ाया

केंद्र ने सीएसआईआर की पहली महिला महानिदेशक एन. कलैसेल्वी का कार्यकाल बढ़ाया
Modified Date: July 2, 2026 / 12:50 am IST
Published Date: July 2, 2026 12:50 am IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) केंद्र सरकार ने बुधवार को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की महानिदेशक के रूप में एन. कलैसेल्वी का कार्यकाल अगले वर्ष फरवरी तक बढ़ा दिया।

कलैसेल्वी इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।

उन्हें पहली बार अगस्त 2022 में सीएसआईआर प्रमुख नियुक्त किया गया था और जुलाई 2024 में उनका कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ाया गया था।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एन. कलैसेल्वी के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की महानिदेशक-सह-सचिव, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग के रूप में कार्यकाल को सात अगस्त 2026 के बाद उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 28 फरवरी 2027 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

लिथियम-आयन बैटरी के क्षेत्र में अपने कार्य के लिए जानी जाने वाली कलैसेल्वी ने सीएसआईआर में विभिन्न पदों पर आगे बढ़ते हुए फरवरी 2019 में केंद्रीय विद्युत-रासायनिक अनुसंधान संस्थान की पहली महिला प्रमुख बनकर रूढ़िवादी सोच को तोड़ दिया था।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में