पूरे देश में लगाया जाए लॉकडाउन और गरीबों को मिले आर्थिक मदद…मोदीजी भगवान आपको माफ़ नहीं करेगा: कांग्रेस

पूरे देश में लगाया जाए लॉकडाउन और गरीबों को मिले आर्थिक मदद...मोदीजी भगवान आपको माफ़ नहीं करेगा: कांग्रेस

पूरे देश में लगाया जाए लॉकडाउन और गरीबों को मिले आर्थिक मदद…मोदीजी भगवान आपको माफ़ नहीं करेगा: कांग्रेस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: May 8, 2021 1:43 pm IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर संपूर्ण लॉकडाउन लगाना चाहिए और साथ ही गरीबों को छह हजार रुपये की आर्थिक मदद करनी चाहिए। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार टीकों पर भी जीएसटी लगाकर लूट कर रही है।

Read More: छत्तीसगढ़ राज्य को 900 से अधिक चिकित्सक इंटर्न मिले, कोरोना से लड़ाई में मिलेगी सहायता

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ टीका के लिए बजट का पूरा उपयोग नहीं किया गया। इंसान की जान की कीमत नहीं है। ऐसा इसलिए है कि प्रधानमंत्री का अहंकार बहुत ज्यादा है।’’ उन्होंने टीके पर जीएसटी का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए आरोप लगाया, ‘‘जनता के प्राण जाएं पर प्रधानमंत्री की टैक्स वसूली ना जाए!’’

Read More: टोटल लॉकडाउन, सिर्फ मेडिकल और पेट्रोल पंप को छूट

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘लूट, लूट और लूट – यही कर रही मोदी सरकार ! क्या “आपदा में लूट” यूंही जारी रहेगी ? अब कोरोना के टीके पर भी 5 फीसदी जीएसटी ! कुछ तो रहम करो मोदी जी, भगवान आपको माफ़ नहीं करेगा।’’ पार्टी महासचिव अजय माकन ने कहा कि टीकों, दवाइयों और कोरोना से निपटने के लिए जरूरी दूसरे सभी चिकित्सा उपकरणों से जीएसटी हटानी चाहिए।

Read More: राजधानी में 31 मई तक शादी समारोह पर लगा प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

देश में संपूर्ण लॉकडाउन के सवाल पर माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई इससे असहमत नहीं होगा कि लोगों की जान किसी भी चीज से ज्यादा अहम है। कई प्रतिष्ठित संस्थाएं कह रही हैं कि लॉकडाउन लगना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार की जिम्मेदारी है कि भूख और महामारी दोनों से किसी की मौत नहीं हो। हम कहते हैं कि केंद्र सरकार को आगे आकर संपूर्ण लॉकडाउन लगाना चाहिए। इसके साथ कमजोरों और गरीबों के प्रति माह छह रुपये की मदद दी जाए।’’

Read More: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने CM भूपेश बघेल को पत्र लिखकर मुलाकात के लिए मांगा समय, कोविड वैक्सीनेशन पर करना चाहते हैं चर्चा

माकन ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय जर्नल ‘लैंसेंट’ के एक संपादकीय का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में कोरोना की मौजूदा हालत कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि ‘व्यक्ति द्वारा निर्मित’ आपदा है। उन्होंने कहा, ‘‘लैंसेट ने जो सुझाव दिए हैं वही सुझाव राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को दिए हैं। लैंसेंट ने कहा है कि डेटा मत छिपाइए और पारदर्शिता रखिए। इस जर्नल ने यह भी कहा कि सबका टीकाकरण करिए। यही बातें राहुल गांधी ने कही हैं।’’

Read More: BJYM के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज, छापामार कार्रवाई में 84 पेटी शराब और 7 लाख 50 हजार रुपये नगद जब्त

माकन के मुताबिक, ‘‘सबसे भयावह बात है कि इस जर्नल के संपादकीय में कहा गया है कि एक अगस्त तक भारत में कोरोना से 10 लाख लोगों की मौत हो जाएगी। इस जर्नल ने यह भी कहा कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि व्यक्ति द्वारा निर्मित आपदा है। दअसल, यह मोदी सरकार द्वारा निर्मित आपदा है।’’ उन्होंने भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि देश के स्वास्थ्य मंत्री को हटाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पहले भी हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग कर चुकी है।

Read More: इस जिले में प्राथमिक विद्यालयों के 23 शिक्षकों की कोरोना संक्रमण से मौत, चुनाव के दौरान प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए थे सभी शिक्षक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"