केंद्र एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई वृद्धि वापस ले : विजयन
केंद्र एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई वृद्धि वापस ले : विजयन
तिरुवनंतपुरम, तीन मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने रविवार को केंद्र से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हाल ही में की गई भारी वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि इससे आम लोगों और छोटे व्यवसायों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
विजयन ने एक बयान में इस वृद्धि को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव के इतिहास में ‘‘सबसे क्रूर’’ वृद्धि करार दिया और दावा किया कि इसने आम परिवारों और उद्यमियों को संकट में धकेल दिया है।
उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक ही बार में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे कीमत 3,000 रुपये से अधिक हो गई है, जो होटल और रेस्तरां क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित करेगी।
विजयन ने कहा कि पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 251.50 रुपये की बढ़ोतरी से प्रवासी श्रमिकों और उन पर निर्भर छोटे परिवारों पर बुरा असर पड़ेगा।
मुख्यमंत्री नेआरोप लगाया कि केंद्र की नीतियां उद्योग घरानों के हितों में हैं और उन्होंने इस दृष्टिकोण में सुधार की मांग की।
भाषा धीरज रंजन
रंजन

Facebook


