Kedarnath Dham Pilgrims Visits 2026 || Image- IBC24 News Archive File
Kedarnath Dham Pilgrims Visits 2026: देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रा का पहला चरण सफल रहा है और अब यात्रा के दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने जरूरी इंतजाम किए हैं। यात्रा से जुड़े जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राज्य और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी लगातार यात्रा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा यात्रा मार्गों और श्रद्धालुओं की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
राज्य सरकार के मुताबिक, इस यात्रा सीजन में अब तक 53,23,401 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल इसी अवधि में करीब 46 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इस साल बद्रीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के पुराने रिकॉर्ड को पार किया है।
Kedarnath Dham Pilgrims Visits 2026: आंकड़ों के मुताबिक, बद्रीनाथ धाम में 18.10 लाख और गंगोत्री धाम में 8.41 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं, यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या 7.5 लाख से अधिक हो गई है, जबकि केदारनाथ धाम में 15.57 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा सीजन के अभी करीब डेढ़ महीने बाकी हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 3,52,765 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं। राज्य सरकार के अनुसार, यह संख्या पिछले कई वर्षों में सबसे अधिक है।
Kedarnath Dham Pilgrims Visits 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासनिक और वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। सरकार का कहना है कि मौसम और अन्य संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रखा गया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
श्री बदरीनाथ व गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बदरीनाथ धाम में अबतक 18.10…
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) September 28, 2026
एसआईआर विवाद: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया
भाजपा ने साजिश के तहत ईवीएम में धांधली करके ‘चंद्रशेखर’ को जितवाया: मायावती
द. अफ्रीका में सप्ताहांत हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में मृतक संख्या बढ़कर 28 हुई, एक और पीड़ित की मौत
एशियाड मुक्केबाजी : लवलीना, प्रिया ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये
पायनियर फिल-मेड, टोंबो इमेजिंग और फंक्शनल एंड इनोवेटिव फूड्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी