बारिश, भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित
बारिश, भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित
देहरादून, 28 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में भारी बारिश और यात्रा मार्गों पर कई जगह भूस्खलन होने के कारण मंगलवार को चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया । अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।
गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरूद्ध होने तथा भारी वर्षा के अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज और कल के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई है।
उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होने पर यात्रा पुनः प्रारंभ की जाएगी ।
भाषा दीप्ति रंजन
रंजन

Facebook


