Chatgpt Video Generation: ChatGPT में आया बड़ा अपडेट, अब वीडियो भी जनरेट कर सकेंगे यूजर्स, कंपनी करेगी यह काम
ChatGPT Video Generation: ChatGPT में आया बड़ा अपडेट, अब वीडियो भी जनरेट कर सकेंगे यूजर्स, कंपनी करेगी यह काम

ChatGPT Video Generation
- ChatGPT में टेक्स्ट-टू-वीडियो फीचर जल्द ही जुड़ सकता है।
- सोरा को ChatGPT में इंटीग्रेट करने की योजना पर काम चल रहा है।
- चीनी कंपनियां OpenAI को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही हैं।
नई दिल्ली: ChatGPT Video Generation: OpenAI ने ChatGPT लॉन्च कर दुनिया भर में तहलका मचा दिया था, और अब कंपनी एक और शानदार फीचर जोड़ने की तैयारी कर रही है। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो जल्द ही यूजर्स ChatGPT से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अपनी पसंद का वीडियो भी जनरेट कर सकेंगे।
ChatGPT Video Generation अभी तक OpenAI का टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल "सोरा" की वेबसाइट पर उपलब्ध है, लेकिन अब इसे ChatGPT में इंटीग्रेट किया जा सकता है। इसका मतलब है कि यूजर्स न केवल सवालों के जवाब पा सकेंगे, बल्कि वीडियो भी जनरेट करवा सकेंगे।
कंपनी के अधिकारियों ने दिए संकेत
OpenAI ने शुक्रवार को यह संकेत दिया कि वह अपने टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल सोरा को ChatGPT में इंटीग्रेट करने की योजना बना रही है। सोरा के प्रोडक्ट हेड, रोहन सहाय ने बताया कि इस दिशा में काम किया जा रहा है। हालांकि, इस फीचर के लॉन्च की कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं दी गई है, लेकिन सहाय ने कहा कि ऐसा करने का उद्देश्य यूजर्स को वीडियो जनरेशन का विकल्प देना है। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें यूजर्स को सोरा की वेबसाइट के मुकाबले कम कंट्रोल मिलेगा।
सोरा को क्यों किया गया अलग प्रोडक्ट के रूप में लॉन्च?
सहाय ने यह भी बताया कि सोरा को अलग प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया था ताकि ChatGPT को जटिल होने से बचाया जा सके। लेकिन अब AI क्षेत्र में बढ़ते प्रतिस्पर्धा के कारण OpenAI वीडियो जनरेशन टूल को अपने चैटबॉट में इंटीग्रेट करने पर विचार कर रही है, ताकि वह आगे निकल सके और अधिक यूजर्स को अपने सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आकर्षित कर सके।
चीनी कंपनियों से कड़ा मुकाबला
हाल के दिनों में चीनी कंपनियों ने लगातार नए और दमदार AI मॉडल लॉन्च किए हैं, जिससे OpenAI और अन्य अमेरिकी कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने सस्ते और प्रभावी एआई मॉडल के साथ तहलका मचा दिया था, और अब दूसरी चीनी कंपनियां भी इस क्षेत्र में कदम रख रही हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: OpenAI अपने टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल सोरा को ChatGPT में इंटीग्रेट करने की योजना पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स वीडियो जनरेट कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: ChatGPT Video Generation: Big update came in ChatGPT

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm