मुंबई: Dhananjay Munde Resignation महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर भूचाल की खबरें सामने आ रही है। खबर है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री धनंजय मुंडे से इस्तीफा मांग लिया है। बता दें कि धनंजय मुंडे NCP अजित पवार गुट के नेता है और पार्ली विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। अब सवाल ये है कि सीएम फडणवीस ने आखिर क्यों अचानक उनसे इस्तीफा मांग लिया है? तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
Dhananjay Munde Resignation दरअसल बीते दिनों महाराष्ट्र के बीड में सरपंच की हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं, सरपंच की हत्या के मामले की जांच कर रही SIT के चार्जशीट में वाल्मीक कराड का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि वाल्मीक कराड मंत्री धनंजय मुंडे का करीबी है। ऐसे में मामला सामने आने के बाद सीएम फडणवीस ने धनंजय मुंडे से इस्तीफा मांग लिया है।
बता दें कि हत्या से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें आरोपी लाठी-डंडो से सरपंच को पीटते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सरपंच के कपड़े उतारे, उन पर पेशाब की। ये सभी वीडियोज आरोपियों ने अपने फोन से रिकॉर्ड किए थे। वाल्मीक कराड सहित 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल वाल्मीक कराड और उसके 6 गुर्गों को पिछले साल दिसंबर में महाराष्ट्र पुलिस ने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट, 1999) के तहत गिरफ्तार किया था। संतोष देशमुख हत्याकांड की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने 1 मार्च को मामले में चार्जशीट दाखिल किया था।
चार्जशीट का एक हिस्सा 3 मार्च को मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें वाल्मीक कराड के साथियों द्वारा संतोष देशमुख की हत्या करने की तस्वीरें दिखाई गईं। तस्वीरों के मीडिया में आने के बाद फडणवीस ने अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, NCP महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे के साथ बैठक की।
दावा- दो करोड़ की वसूली रोकने पर सरपंच की हत्या सूत्रों के मुताबिक SIT की चार्जशीट में वाल्मीक कराड बीड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मास्टरमाइंड था। कराड ने बीड में मौजूद एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के भूमि अधिग्रहण अधिकारी से ₹2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। संतोष ने इसका विरोध किया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। SIT ने सबूत के तौर पर आरोपियों से बरामद फोन कॉल की रिकॉर्डिंग और फोरेंसिक लैब द्वारा प्रमाणित CCTV फुटेज पेश किए हैं।

