Cheetah Helicopter Crash Video || Image- Aditya Raj Kaul Twitter
लद्दाख: यहाँ लेह के पास तांगत्से इलाके में एक बाद हवाई हादसा सामने आया है। दरअसल भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (Cheetah Helicopter Crash Video) इस हेलिकॉप्टर में सेना के तीन अधिकारी सवार थे, जिनमें 3 डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) भी शामिल थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी अधिकारियों की जान बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।
Three Indian Army officers had a narrow escape after their Cheetah helicopter crashed in the mountainous Tangste region near Leh. A lieutenant colonel and a major were piloting the single-engine chopper and their passenger was Major General Sachin Mehta, GoC 3 Infantry Division. pic.twitter.com/oLYc9vPluB
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 23, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
यह हादसा बुधवार को हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी शनिवार को सामने आई। हेलिकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे। दुर्घटना के बाद सेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (CoI) के आदेश दे दिए हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल सकेगी।
पूर्व एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने बताया कि लद्दाख जैसे ऊंचे इलाकों में हेलिकॉप्टर उड़ाना काफी मुश्किल होता है। (Cheetah Helicopter Crash Video) वहां हवा का दबाव कम होने के कारण इंजन की ताकत और हेलिकॉप्टर की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में पायलट के पास मुश्किल हालात में कम विकल्प बचते हैं।
चीता हेलिकॉप्टर भारतीय सेना के लिए कई सालों से हिमालयी इलाकों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इनका इस्तेमाल सैनिकों को पहुंचाने, मेडिकल इमरजेंसी, निगरानी और जरूरी सामान पहुंचाने में होता है। हालांकि अब ये हेलिकॉप्टर काफी पुराने हो चुके हैं। सेना अगले कुछ वर्षों में इन्हें हटाकर HAL के नए लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (LUH) शामिल करेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
HAL का नया LUH हेलिकॉप्टर खासतौर पर ऊंचे पहाड़ी इलाकों के लिए बनाया गया है। यह 21 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इसमें आधुनिक डिजिटल कॉकपिट, (Cheetah Helicopter Crash Video) बेहतर इंजन और सैनिकों को ले जाने की अधिक क्षमता दी गई है। सेना को उम्मीद है कि इससे भविष्य में पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन और सुरक्षित और आसान होंगे।
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल