चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यात्रियों को परेशानी से जुड़े आरोप खारिज किए

चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यात्रियों को परेशानी से जुड़े आरोप खारिज किए

चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यात्रियों को परेशानी से जुड़े आरोप खारिज किए
Modified Date: July 28, 2026 / 10:43 pm IST
Published Date: July 28, 2026 10:43 pm IST

चेन्नई, 28 जुलाई (भाषा) चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने मंगलवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया कि कुछ प्रवेश द्वारों के बंद होने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सवार होने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इन आरोपों को ‘‘झूठा और निराधार’’ बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई और उन्हें हवाई अड्डे तक पूरी पहुंच उपलब्ध थी।

इससे पहले, सूत्रों ने दावा किया था कि लंदन, दुबई, सिंगापुर, म्यांमा और दोहा समेत दुनिया के कई प्रमुख गंतव्यों के लिए जाने वाली कई उड़ानों के यात्री घंटों चेन्नई हवाई अड्डे पर फंसे रहे।

भाषा

देवेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में