चेन्नई, कार पार्किंग में भीषण आग, 200 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक

चेन्नई, कार पार्किंग में भीषण आग, 200 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक

चेन्नई, कार पार्किंग में भीषण आग, 200 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: February 24, 2019 1:48 pm IST

चेन्नई। शनिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरशो में कार पार्किंग में आग लगने के बाद अब रविवार को तमिलनाडु के चेन्नई में निजी कार पार्किंग में आग लगने की खबर है। पोरुर ग्राउंड कार पार्किंग में लगे इस भीषण आग में 200 से ज्यादा गाड़ियों के जलकर खाक हो गई। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है।

बताया जा रहा है कि अचानक पार्किंग में खड़ी कारों में आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते पार्किंग में खड़ी करीब 200 कारें आग की चपेट में आ गईं। आग पर काबू करने के लिए 8 फायर इंजन और 30 से अधिक दमकलकर्मी प्रयास कर रहे हैं। आग इतनी जबरदस्त थी कि पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें : सगाई में शामिल होने जा रहे परिवार का पिकअप वाहन पलटा, दो की मौत ,22 घायल 

इस दौरान पुलिस वहां से लोगों को हटाकर क्षेत्र को खाली करने में जुटी रही। कार पार्किंग में मौजूद गाड़ियां एक के बाद एक आग की चपेट में आती गई। फायर ब्रिगेड के अलावा कुछ निजी वॉटर टैंक और लॉरी भी आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं।


लेखक के बारे में