छत्तीसगढ़: उदंती-सीतानदी बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र में अतिक्रमण के प्रयास के आरोप में 22 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: उदंती-सीतानदी बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र में अतिक्रमण के प्रयास के आरोप में 22 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: उदंती-सीतानदी बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र में अतिक्रमण के प्रयास के आरोप में 22 लोग गिरफ्तार
Modified Date: April 27, 2026 / 01:06 am IST
Published Date: April 27, 2026 1:06 am IST

गरियाबंद, 26 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित उदंती-सीतानदी बाघ अभयारण्य के मुख्य क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पांच महिलाओं समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सीतानदी वन परिक्षेत्र के आरक्षित क्षेत्र नकबेल/घोटबेड़ा से इन आरोपियों को उस समय पकड़ा गया, जब वे हथियारों के साथ वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। मामले में 25 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वन अधिकारियों के अनुसार, यह समूह लगभग 20 हेक्टेयर वन भूमि पर पेड़ काटने और अस्थायी झोपड़ियां बनाने में लिप्त था, जिससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मौके से कुल्हाड़ी, चाकू, कुदाल और कटी हुई लकड़ियां बरामद की गई हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

सुमित देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में