Pahalgam Attack Live Updates: रायपुर-बिलासपुर के 65 टूरिस्ट जम्मू-कश्मीर में फंसे.. सुरक्षा कारणों से भेजा गया श्रीनगर, सभी सुरक्षित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने बयान में कहा, “यह हमला निंदनीय है। जो लोग इस हमले के पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई और …
Chhattisgarh tourists stranded in Jammu and Kashmir
- पहलगाम आतंकी हमले के बाद पर्यटक श्रीनगर में फंसे।
- रामबन में बादल फटने से रास्ते हुए बाधित।
- अमित शाह और मोदी ने हमले की निंदा की।
Chhattisgarh tourists stranded in Jammu and Kashmir: रायपुर: राजधानी रायपुर और बिलासपुर से जम्मू-कश्मीर घूमने गए 65 पर्यटक वर्तमान में वहां फंसे हुए हैं, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, ये टूरिस्ट देर रात पहलगाम की ओर रवाना हुए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें वहां पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया और श्रीनगर वापस भेज दिया गया।
Pahalgam Attack Live Updates & News
वही रामबन मार्ग पर बादल फटने के कारण सड़कें बाधित हैं। इसलिए पर्यटक जम्मू वापस नहीं लौट पाएं है। अब ये पर्यटक वैकल्पिक मार्गों से लौटने की कोशिश कर रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल सभी 65 पर्यटक श्रीनगर में सुरक्षित हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दुर्दांत आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को श्रीनगर में एक हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग की। इस बैठक में सभी सुरक्षा एजेंसियों के सीनियर अधिकारी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और दूसरे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
Read More: Surajpur Road Accident: अनियंत्रित होकर पुल से टकराई माल वाहक, मौके पर ही दो मासूमों की मौत, कई घायल
Anguished by the terror attack on tourists in Pahalgam, Jammu and Kashmir. My thoughts are with the family members of the deceased. Those involved in this dastardly act of terror will not be spared, and we will come down heavily on the perpetrators with the harshest consequences.…
— Amit Shah (@AmitShah) April 22, 2025
पहलगाम में आतंकी हमला
Chhattisgarh tourists stranded in Jammu and Kashmir: गृह मंत्री शाह ने श्रीनगर पहुंचने के बाद हमले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।"
तलाशी अभियान तेज
Will India do a surgical strike on Pakistan?: घटना के बाद सुरक्षाबलों ने बैसरन, पहलगाम और अनंतनाग के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम हमलावरों की तलाश में जुटी है।
निकला कैंडल मार्च
हमले के विरोध में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। चिनार कॉर्प्स ने अपने बयान में कहा, "22 अप्रैल को हुए इस हमले में आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निशाना बनाया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।"
VIDEO | J&K: Locals of Pahalgam hold candle march for terror attack victims demanding justice.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/F19rAK7tFf
— Press Trust of India (@PTI_News) April 22, 2025
राष्ट्रपति की चिंता
Chhattisgarh tourists stranded in Jammu and Kashmir: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रपति ने इसे "जघन्य और अमानवीय कृत्य" बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
The terrorist attack on tourists in Pahalgam of Jammu and Kashmir is shocking and painful. It is a dastardly and inhuman act which must be condemned unequivocally. Attacking innocent citizens, in this case tourists, is utterly appalling and unpardonable.
My heartfelt condolences…— President of India (@rashtrapatibhvn) April 22, 2025
दिल्ली में भी अलर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने बयान में कहा, "यह हमला निंदनीय है। जो लोग इस हमले के पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी। पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।" दिल्ली पुलिस को भी सतर्क किया गया है और प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा संवेदनशील इलाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
BIG BREAKING 🚨
Alert in Delhi after the terrorist attack in J&K's Pahalgam. Delhi Police has also been instructed to keep a close watch on tourist places and other important places: Delhi Police Sources#DelhiPolice #BreakingNews #PahalgamTerroristAttack #PahalgamAttack pic.twitter.com/6uDCJjKfLT
— The Statesman (@TheStatesmanLtd) April 22, 2025
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh tourists stranded in Jammu and Kashmir, Pahalgam Attack Live Updates & News

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am