पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर पर बैठक की

पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर पर बैठक की

पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर पर बैठक की
Modified Date: May 16, 2026 / 12:50 am IST
Published Date: May 16, 2026 12:50 am IST

चंडीगढ़, 15 मई (भाषा) पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने शुक्रवार को पंजीकृत और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनसे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द बूथ स्तर एजेंटों की नियुक्ति करने का आग्रह किया।

निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में एसआईआर की शुरुआत के मद्देनजर, पार्टी प्रतिनिधियों को इस प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।

बैठक के बाद, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने मतदाताओं के नाम बड़े पैमाने पर जोड़े या हटाए जाने के संबंध में आशंका व्यक्त की, तथा पश्चिम बंगाल और बिहार के उदाहरण दिए, जहां हाल में विधानसभा चुनाव हुए थे।

बैठक के दौरान, मित्रा ने इस बात पर जोर दिया कि बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में पंजीकृत और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बिना देरी किए अपनी नियुक्तियां पूरी करनी चाहिए।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मित्रा ने कहा कि पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय एसआईआर प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखेगा।

मित्रा ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 89.58 प्रतिशत मतदाताओं का मिलान आधार वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनके पते से पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 73 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

भाषा

शफीक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में