Rahul Gandhi On NEET Paper Leak: ‘यह आत्महत्या नहीं – यह सिस्टम द्वारा हत्या है’. नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर भड़के ये कांग्रेस सांसद, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Rahul Gandhi On NEET Paper Leak: नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi On NEET Paper Leak: ‘यह आत्महत्या नहीं – यह सिस्टम द्वारा हत्या है’. नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर भड़के ये कांग्रेस सांसद, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Rahul Gandhi On NEET Paper Leak/ Image Source : IBC24

Modified Date: May 15, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: May 15, 2026 6:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने नीट परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
  • राहुल गांधी ने छात्रों के आत्महत्या का मामला उठाया है।
  • राहुल गांधी ने कहा यह आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का परिणाम है।

Rahul Gandhi On NEET Paper Leak: नई दिल्ली: 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों की आत्महत्या की घटनाओं को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा कि, यह केवल आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का परिणाम है।

राहुल गांधी ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा के आखिरी शब्द ‘अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा’ थे। तीसरी बार नीट देने वाला यह बच्चा, परीक्षा रद्द होते ही टूट गया। गोवा में भी एक NEET अभ्यर्थी ने जान दे दी।” (Rahul Gandhi On NEET Paper Leak) राहुल गांधी ने आगे कहा, “ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है। यह आत्महत्या नहीं, यह सिस्टम द्वारा हत्या है।

हम सब मिलकर लड़ेंगे लड़ाई और जीतेंगे भी: राहुल गांधी

Rahul Gandhi On NEET Paper Leak:  राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि, मोदी जी – कितने ऋतिक चाहिए आपकी जवाबदेही जगाने के लिए?” अपने बयान में राहुल गांधी ने आगे कहा, “मेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है और आपकी मेहनत मेरी मेहनत है। आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को जवाब देना ही होगा। चाहे इसमें कितना भी समय लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। (Rahul Gandhi On NEET Paper Leak) यह लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

अब तक 148 परीक्षा घोटाले

अपने एक्स पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने पेपर लिक से संबंधित घोटाले मामले के आंकड़े जारी किए हैं। उनके अनुसार, 148 घोटालों में सिर्फ 1 को सजा हुई है।

राहुल गांधी ने जारी किए ये आंकड़े

2015 से 2026 तक – 148 परीक्षा घोटाले।
87 परीक्षाएं रद्द और 9 करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित।
148 घोटालों में सजा हुई – सिर्फ 1 को।
सीबीआई ने 17 मामले लिए व ईडी ने 11 – किसी को सजा नहीं।
नीट, एआईपीएनटी और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले।

राहुल ने सरकार पर लगाए आरोप

Rahul Gandhi On NEET Paper Leak:  उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ। (Rahul Gandhi On NEET Paper Leak) हटाए जाते हैं और फिर चुपके से बड़े पद पर बैठा दिए जाते हैं। चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.