Robbery Caught on Camera: यहां बेख़ौफ़ हुए बदमाश.. पैदल चल रहे विधायक के भाई को बनाया निशाना, झपट्टा मार की लूटपाट, देखें वीडियो..
Patna Robbery Caught on Camera: पटना में आरजेडी विधायक के भाई से बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख की चेन लूटी, घटना CCTV में कैद।

Patna Robbery Caught on Camera
- बाइक सवार बदमाशों ने विधायक के भाई से सोने की चेन छीनी।
- करीब 3 लाख रुपये की चेन लूटकर आरोपी फरार हो गए।
- पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई, पुलिस जांच में जुटी।
पटना: बिहार में सरकार बदल चुकी है और नई सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने के दावे भी कर रही है। हालाँकि प्रदेश की राजधानी में ही इस सरकारी दावे की पोल खुल चुकी है। (Patna Robbery Caught on Camera) दरअसल पटना के कंकड़बाग इलाके में शुक्रवार सुबह चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने आरजेडी विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से सोने की चेन छीन ली। घटना उस समय हुई जब रोहित मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रहे थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
बताया जा रहा है कि पंचमंदिर के पास उनके घर से करीब 100 मीटर दूर दो बदमाश बाइक पर पहुंचे और गले से करीब 3 लाख रुपये की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। छीना-झपटी में रोहित के गले पर हल्की चोट भी आई है।
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रोहित कुमार ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के परिवार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग की कमी का आरोप लगाया।
पटना के कंकड़बाग में RJD के विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से सुबह-सुबह गोल्ड चेन की लूट हो गई. घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है.#Patna #PatnaCrime #ChainSnatched #RJDMLA #MatrizeNews pic.twitter.com/G1o7B4JVBW
— Matrize News Communications Pvt. Ltd (@Matrize_NC) May 15, 2026
दो बदमाश वारदात में शामिल, तलाश जारी
घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि राजधानी में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सुबह और रात के समय नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। (Patna Robbery Caught on Camera) कंकड़बाग थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि दो बदमाश वारदात में शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना
मणिपुर: नगा और कुकी समुदाय के बंधक बनाए गए 31 लोगों को रिहा किया गया
उप्र:मितव्ययिता की मुहिम के तहत साइकिल, ई-रिक्शा और पैदल यात्रा पर जोर
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ‘मोदी का उपहार’, देश ‘चिंताजनक स्थिति’ में पहुंचा: शिवकुमार
ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर
ध्यान सुधार पर होना चाहिए: न्यायालय ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी की रिहाई को लेकर कहा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: यह घटना पटना के कंकड़बाग इलाके में पंचमंदिर के पास हुई थी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chain Snatching Incident Targeting RJD MLA’s Brother Caught on Camera in Patna
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm