मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
जयपुर, 16 अक्टूबर (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान की ऐतिहासिक और वैभवशाली धरोहर विषय पर करने के निर्देश दिए।
प्रवासी राजस्थानी दिवस 10 दिसंबर को मनाया जाएगा।
शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि देश और विदेश से आने वाले प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की विकास यात्रा से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने आयोजन की सभी तैयारियां आपसी समन्वय से समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा कि जयपुर में होने वाले इस आयोजन में राजस्थान की समृद्ध विरासत और संस्कृति की झलक भी दिखाई जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों, धरोहरों, पर्यटन केंद्रों और महत्वपूर्ण स्थलों की भी जानकारी दी जाए। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग एवं संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद थे।
भाषा पृथ्वी
खारी
खारी

Facebook


