IMD August Low Rainfall Forecast: अब नहीं होगी बारिश, फसलों पर पड़ सकता है गहरा असर!.. मौसम विभाग ने पूरे अगस्त के लिए किया ये चिंताजनक पूर्वानुमान, आप भी पढ़ लें

IMD August Low Rainfall Latest Forecast: आईएमडी ने अगस्त 2026 में सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया।

IMD August Low Rainfall Forecast: अब नहीं होगी बारिश, फसलों पर पड़ सकता है गहरा असर!.. मौसम विभाग ने पूरे अगस्त के लिए किया ये चिंताजनक पूर्वानुमान, आप भी पढ़ लें

IMD August Low Rainfall Forecast || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 1, 2026 / 05:05 pm IST
Published Date: August 1, 2026 4:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अगस्त-सितंबर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान।
  • खरीफ फसलों और जलाशयों पर असर संभव।
  • जुलाई की अच्छी बारिश से बुआई में सुधार।

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जारी अपने लोंगटर्म फोरकास्ट में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण (अगस्त-सितंबर) में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। (IMD August Low Rainfall Forecast) मौसम विभाग के मुताबिक, इस अवधि में वर्षा दीर्घकालिक औसत (LPA) का 94 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं, अगस्त महीने में भी पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Monsoon Rainfall Prediction: खरीफ फसलों पर पड़ सकता है असर

आईएमडी के मुताबिक़, अगस्त और सितंबर का समय खरीफ फसलों के लिए बेहद अहम होता है। इन महीनों में होने वाली बारिश से मिट्टी की नमी, जलाशयों का जलस्तर और फसलों की बढ़वार प्रभावित होती है। ऐसे में सामान्य से कम बारिश कृषि क्षेत्र पर असर डाल सकती है।

August Rainfall Update: जुलाई की बारिश से सुधरी बुआई

मानसून की शुरुआत कमजोर रहने के बावजूद जुलाई में हुई व्यापक बारिश से धान, सोयाबीन और कपास जैसी प्रमुख खरीफ फसलों की बुआई में तेजी आई। (IMD August Low Rainfall Forecast) कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 24 जुलाई तक किसानों ने 7.87 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुआई की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 8.26 करोड़ हेक्टेयर था। अब बुआई का अंतर घटकर 5 प्रतिशत से भी कम रह गया है।

IMD August Rainfall Forecast: जुलाई में सामान्य के करीब रही बारिश

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 30 जुलाई तक देश में जुलाई के दौरान 270.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 271.9 मिमी है। मानसून की शुरुआत में जहां जून के अंत तक वर्षा की कमी लगभग 40 प्रतिशत थी, वहीं अब यह घटकर करीब 14 प्रतिशत रह गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

समाचार

Southwest Monsoon Outlook: कई क्षेत्रों में अब भी बारिश की कमी

हालांकि देशभर में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन क्षेत्रीय असमानता बनी हुई है। (IMD August Low Rainfall Forecast) मध्य भारत में जुलाई के दौरान 29 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जबकि पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 30 प्रतिशत कम तथा दक्षिण भारत में 28 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब भी देश के 17 मौसम उपखंडों में सामान्य से कम बारिश की स्थिति बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:

भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन ने नाक के रास्ते गोल्फ की गेंद के आकार का मस्तिष्क ट्यूमर निकाला

अंडमान निकोबार के द्वीपों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए जहाज किराए पर लेगी इंडियन ऑयल

एप्पल ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व कमाया, महंगे चिप से दबाव बढ़ा

महाराष्ट्र सरकार ने फैसले में संशोधन किया : अब मंत्रियों को भी मिलेंगे मुद्रित अखबार

मंत्रालय की कैंटीन को एफडीए का स्वच्छता प्रमाणपत्र मिलने पर अदालत ने सवाल उठाए, निष्पक्ष रवैया अपनाने को कहा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown