Sonam Wangchuk Video : न इस तरफ के भक्त बनिए, न उस तरफ के…’ लद्दाख लौटते ही सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, दोनों पक्षों में से किसे दिखाया आईना ?

कश्मीर से लौटने के बाद सोनम वांगचुक ने सिंधु नदी किनारे से एक नया वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने सरकार को अनशन समाप्त कराने के दौरान किए गए लिखित वादों की याद दिलाते हुए उन्हें जल्द लागू करने की मांग की। साथ ही प्रदर्शनकारी छात्रों, मृतक छात्रों के परिवारों और भारतीय रेल की तारीफ को लेकर उठे विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Sonam Wangchuk Video : न इस तरफ के भक्त बनिए, न उस तरफ के…’ लद्दाख लौटते ही सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, दोनों पक्षों में से किसे दिखाया आईना ?

Sonam Wangchuk Video / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: August 1, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: August 1, 2026 3:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकार को लिखित वादे जल्द पूरे करने की अपील।
  • प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई न करने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग।
  • लोगों से निष्पक्ष सोच अपनाने और सही-गलत में फर्क करने की अपील।

नई दिल्ली : Sonam Wangchuk Video :  कश्मीर से अपने गांव लौटने के बाद सोनम वांगचुक ने सिंधु नदी किनारे से एक नया वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने सरकार को अनशन खत्म कराते समय दिए गए लिखित वादों की याद दिलाई और उन्हें जल्द पूरा करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों की सुरक्षा, मृतक छात्रों के परिवारों के लिए मुआवजे और भारतीय रेल की तारीफ पर उठी आलोचनाओं पर अपनी बात रखी।

लिखित समझौते पर अमल होना चाहिए

सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार ने अनशन तुड़वाते वक्त जो लिखित समझौते किए थे, उन पर अब अमल होना चाहिए। उन्होंने पुरजोर मांग की कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई न की जाए और आत्महत्या कर चुके छात्रों के पीड़ित परिवारों को समय पर मुआवजा दिया जाए।

अगर कोई बड़ा काम करता है तो क्या उसकी तारीफ नहीं करनी चाहिए ?

इसके अलावा, कश्मीर यात्रा के दौरान भारतीय रेल की तारीफ करने पर हुई अपनी आलोचना का जवाब देते हुए वांगचुक ने कहा कि कश्मीर तक रेलवे लाइन बिछाना हजारों इंजीनियरों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इसरो कोई बड़ा काम करता है तो क्या उसकी तारीफ नहीं होनी चाहिए?

निष्पक्ष और खुले दिमाग से सोचने की अपील

अंत में सोनम वांगचुक ने लोगों से निष्पक्ष और खुले दिमाग से सोचने की अपील की। Jantar Mantar News उन्होंने कहा कि किसी भी विचार का अंधभक्त बनने के बजाय सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस होना चाहिए, क्योंकि पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर ही देश का निर्माण करना है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.