मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ की शुरुआत की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ की शुरुआत की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ की शुरुआत की
Modified Date: July 1, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: July 1, 2026 9:30 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘रिज वन पुनरुद्धार कार्यक्रम- एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बुधवार को ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ की शुरुआत करते हुए कहा कि इस पहल को जन-आंदोलन बनना चाहिए।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग द्वारा बनाए गए पोर्टल ‘ग्रीन ड्राइव डॉट दिल्ली वन महोत्सव डॉट इन’ पर शहर के लोग पौधे लगाने के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं, नि:शुल्क पौधे पाने के लिए अनुरोध कर सकते हैं, सरकारी नर्सरियों का पता ले सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए ‘ग्रीन वॉरियर्स’ के तौर पर पंजीकरण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी दिल्लीवासियों से पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा, “यह पोर्टल केवल एक डिजिटल मंच नहीं, बल्कि जनभागीदारी का सशक्त माध्यम है। अब कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए सीधे इस अभियान से जुड़ सकता है।’’

उन्होंने सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अवश्य लगाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा एवं हरित पर्यावरण का उपहार दें।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली आज एक नए पर्यावरणीय संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण करना नहीं, बल्कि दिल्ली के प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ राजधानी का निर्माण करना है।”

गुप्ता ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति, मातृत्व और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के आखिर में ‘रिज वन पुनरुद्धार कार्यक्रम’ की औपचारिक रूप से शुरुआत करेंगे।

आधिकारिक बायन के मुताबिक, इस वृहद अभियान के तहत पूरी दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिससे राजधानी के हरित क्षेत्र का विस्तार होगा। साथ में पर्यावरण को गति देने के साथ-साथ, इसी कार्यक्रम में 300 नई इलेक्ट्रिक बसों और नए अंतरराज्यीय मार्गों की बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल 70 लाख पौधों का रोपण करना नहीं, बल्कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को हरित एवं स्वच्छ दिल्ली के निर्माण का सक्रिय सहभागी बनाना है।”

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में