मुख्यमंत्री सैनी ने अंबाला से अयोध्या जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
मुख्यमंत्री सैनी ने अंबाला से अयोध्या जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
अंबाला, 28 मार्च (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला से अयोध्या जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया और महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह में एक और विशेष ट्रेन शुरू करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण से जुड़ी पवित्र भूमि से भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन का उद्घाटन किया जाना हरियाणा के लिए बहुत गर्व की बात है।
सैनी ने कहा, ‘‘हरियाणा सरकार ने तीर्थयात्रा को लेकर भारतीय रेलवे के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत सात जिलों के लगभग 700 बुजुर्ग लोगों को इस पहली ट्रेन से भेजा जा रहा है।’’
सैनी ने राज्य के मंत्री अनिल विज से अंबाला कैंटोनमेंट स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात भी की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पिछले महीने गिर जाने के कारण मंत्री के दोनों पैर ‘फ्रैक्चर’ हो गए थे।
भाषा यासिर संतोष
संतोष

Facebook


