मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत नवनिर्वाचित विधायकों ने बंगाल विधानसभा में शपथ ली

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत नवनिर्वाचित विधायकों ने बंगाल विधानसभा में शपथ ली

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत नवनिर्वाचित विधायकों ने बंगाल विधानसभा में शपथ ली
Modified Date: May 13, 2026 / 11:53 am IST
Published Date: May 13, 2026 11:53 am IST

कोलकाता, 13 मई (भाषा) मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को विधानसभा में शपथ ली। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर तापस रॉय ने उन्हें शपथ दिलायी।

नवनियुक्त राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निशीथ प्रामाणिक भी 294 सदस्यीय सदन में विधायक के रूप में शपथ लेने वालों में शामिल थे।

मुख्यमंत्री के रूप में विधानसभा में पहले दिन अधिकारी ने बी आर आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा परिसर में उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

उन्होंने सदन में प्रवेश करने से पहले विधानसभा के प्रवेश द्वार पर माथा टेका।

राज्य में भाजपा को पहली बार सत्ता तक पहुंचाने वाले अधिकारी ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से जीत दर्ज की है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अपराह्न दो बजे राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में सभी विभागीय सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करने वाले हैं।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में