BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CM Himanta Daughter Sukanya: सपने में भी CM हिमंता बिस्वा सरमा करते है ये काम.. बेटी सुकन्या ने पिता को लेकर किया बड़ा खुलासा, आप भी सुनें

CM Himanta Daughter Sukanya Sarama Video: असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की बेटी सुकन्या ने बताया, पिता नींद में भी असम की बातें करते हैं।

CM Himanta Daughter Sukanya Sarama Video

CM Himanta Daughter Sukanya Sarama Video

satya prakash
Published: 13 May 2026 | 2:16 pmModified: 13 May 2026 | 2:23 pm
HIGHLIGHTS
  1. हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  2. बेटी सुकन्या सरमा ने पिता को लेकर मजेदार खुलासा किया।
  3. सुकन्या बोलीं, सीएम सरमा नींद में भी असम की बातें करते हैं।

गुवाहाटी: मंगलवार का दिन असम राज्य के लिए खास रहा। यहाँ विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ली। (CM Himanta Daughter Sukanya Sarama Video) इस मौके पर देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन हस्तियों के अलावा सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के परिजन भी वहां मौजूद थे जिनसे मीडिया ने बातचीत की। इसी बातचीत के दौरान बेटी सुकन्या सरमा ने अपने सीएम पिता को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, उनके पिता कभी कभी नींद में भी असम के बारें में बोलते रहते है। सुनें क्या कहा

अमेरिका के राजदूत पहुंचे शपथ ग्रहण में

बात शपथ ग्रहण की करें तो भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी भी सीएम हिमंत के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। गार्सेटी ने सीएम हिमंत के साथ अपनी तस्वीर साझा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी में आमंत्रित था, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। अमेरिका और असम के बीच कई कमर्शियल संबंध हैं, और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम अपने दोनों देशों के लिए और भी कई विन-विन सिनेरियो की पहचान करते रहेंगे।"

इसके अलावा भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त ने भी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को बधाई दी। (CM Himanta Daughter Sukanya Sarama Video) सिंगापुर को असम का भरोसेमंद दोस्त बताते हुए साइमन वोंग ने कहा कि यह द्वीपीय देश कई क्षेत्रों में पूर्वोत्तर राज्य के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है।

उच्चायुक्त ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमारे प्यारे दोस्त हिमंत बिस्वा सरमा को बहुत-बहुत बधाई। मुख्यमंत्री के तौर पर आपका नया कार्यकाल निश्चित रूप से असम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आपके भरोसेमंद दोस्त के रूप में हम हमेशा की तरह असम के साथ खड़े रहेंगे।" इसके साथ ही असम में लगातार दो कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले हिमंत पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। 2015 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अमित शाह की पहल पर भाजपा का दामन थामा था। (CM Himanta Daughter Sukanya Sarama Video) उस समय असम में कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन हिमंत सरमा ने भाजपा को पूर्वोत्तर में मजबूत करने के लिए रणनीतिक तरीके से काम किया। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पूर्वोत्तर में भाजपा के तेजी से बढ़ते प्रभाव के पीछे हिमंत बिस्वा सरमा की रणनीति सबसे बड़ी वजह रही।

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई

महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: उन्होंने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Himanta Biswa Sarma’s Daughter Sukanya Reveals He Talks About Assam Even During Sleep

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm