Viral Ice Cream Video : गर्मी में जिसे चाव से खा रहे हैं आप, जानिए वो कच्चा आम आइसक्रीम बाल्टी में कैसे हो रहा तैयार, वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने
गर्मी के बीच वायरल हुए एक वीडियो में कच्चे आम फ्लेवर वाली आइसक्रीम को बेहद गंदे तरीके से तैयार करते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग फूड हाइजीन और सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
Viral Ice Cream Video / Image Source : AI GENERATED
- कच्चे आम फ्लेवर आइसक्रीम बनाने का वीडियो वायरल।
- गंदे और अस्वच्छ तरीके से तैयारी का दावा।
- सोशल मीडिया पर फूड सेफ्टी को लेकर उठे सवाल।
नई दिल्ली: Viral Ice Cream Video गर्मी शुरू होते ही बाजार में आइसक्रीम की डिमांड आसमान छूने लगती है। नामी-दामी ब्रांड्स से लेकर सड़क किनारे ठेले वालों तक रंगीन आइसक्रीम का स्वाद लेने के लिए हर कोई बेताब रहता है। खासकर इस मौसम में कच्चे आमके फ्लेवर वाली हरी आइसक्रीम की बिक्री सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन, मुंह में पानी ला देने वाली इस हरी आइसक्रीम को जिस तरीके से बनाया जा रहा है, उस दृश्य को देखकर शायद आपका इसे दोबारा खाने का मन नहीं करेगा। बेहद गंदे तरीके से केमिकल रंग मिलाकर बनाई जा रही इस आइसक्रीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स दंग रह गए हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि IBC24 नहीं करता है।
Fake Mango Ice Cream Making प्लास्टिक की बाल्टी में मिलाया जा रहा है हरा रंग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बेहद गंदे माहौल में, खुले रास्ते पर प्लास्टिक की बाल्टी में हाथ डालकर पानी और हरे रंग का एक केमिकल लिक्विड मिलाया जा रहा है। इसके बाद उस मिक्सचर को लोहे के सांचे में डालकर बर्फ जमाने के लिए भेजा जा रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि इसी केमिकल वाले घोल को बाजार में कच्चे आम के स्वाद वाली आइसक्रीम के रूप में धड़ल्ले से बेचा जाता है।
Green Chemical Ice Cream Viral सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आइसक्रीम बनाने के लिए किस तरह के पानी का इस्तेमाल हो रहा है, इसे लेकर भी इंटरनेट पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट होने के बाद से ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सलाह दे रहे हैं कि सड़क किनारे मिलने वाली ऐसी सस्ती आइसक्रीम या बर्फ का गोला खाने से पहले सौ बार सोचना चाहिए।
वीडियो देख नेटिजन्स दंग
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने लिखा, “कच्चे आम वाली आइसक्रीम” बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आइसक्रीम तैयार करने के तरीके को देखकर कई लोग फूड हाइजीन और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद कई लोग संबंधित अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। pic.twitter.com/RCmS7vgIgR
— Molitics (@moliticsindia) May 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 13 May 2026 : अधूरी रह जाएगी आपकी पूजा! अगर नहीं देखा अपरा एकादशी का ये खास पारण समय और राहुकाल की चेतावनी, जानें आज का सबसे सटीक पंचांग
- Aaj Ka Rashifal 13 may 2026 : आज बन रहे हैं बड़े ज्योतिषीय योग! जानिए किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
- Donald Trump News : अमेरिका में शुरू हुआ “Golden Age”? ट्रंप बोले-युद्ध खत्म होते ही महंगाई 1.5% तक गिर सकती है, तेल सप्लाई को लेकर किया बड़ा ऐलान

Facebook


