Rewa Student Death Case: शौच के लिए निकली BSc छात्रा फिर नहीं लौटी घर… अब इतने दिन बाद यहां तैरती मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

Rewa Student Death Case: शौच के लिए निकली BSc छात्रा फिर नहीं लौटी घर… अब इतने दिन बाद यहां तैरती मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

Rewa Student Death Case: शौच के लिए निकली BSc छात्रा फिर नहीं लौटी घर… अब इतने दिन बाद यहां तैरती मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

Rewa Student Death Case/Image- AI Generated

Modified Date: May 13, 2026 / 02:14 pm IST
Published Date: May 13, 2026 1:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रीवा जिले के कठार गांव में BSc फाइनल ईयर की छात्रा ऐश्वर्या तिवारी का शव कुएं में मिला
  • छात्रा 8 मई से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी 10 मई को दर्ज कराई गई थी
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है

Rewa Student Death Case: रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कठार गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा का शव गांव के पास स्थित कुएं में मिला। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतका की पहचान ऐश्वर्या तिवारी (Rewa Student Death Case) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या (Rewa Student Death Case) 8 मई की रात करीब 8 बजे घर से शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने 10 मई को चोरहटा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही थी। इसी दौरान गांव के पास एक कुएं में शव तैरते दिखाई दिया।

 

सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.