मुख्यमंत्री विजय ने आईयूएमएल और कांग्रेस मुख्यालय का दौरा किया

मुख्यमंत्री विजय ने आईयूएमएल और कांग्रेस मुख्यालय का दौरा किया

मुख्यमंत्री विजय ने आईयूएमएल और कांग्रेस मुख्यालय का दौरा किया
Modified Date: May 12, 2026 / 04:15 pm IST
Published Date: May 12, 2026 4:15 pm IST

चेन्नई, 12 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसफ विजय ने मंगलवार को यहां आईयूएमएल और कांग्रेस मुख्यालय का दौरा किया।

आईयूएमएल द्वारा विजय नीत टीवीके को सरकार गठन में समर्थन देने के कुछ दिन बाद विजय पार्टी का आभार व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बाद में, आईयूएमएल अध्यक्ष के एम कादर मोहिदीन ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में 700 से अधिक टीएएसएमएसी शराब दुकानों को बंद करने के विजय के फैसले का स्वागत करती है।

वहीं, मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में कांग्रेस मुख्यालय का भी दौरा किया। सरकार को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद देने के लिए मुख्यमंत्री कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में