NEET-UG 2026 Exam Update: नीट-यूजी 2026 की परीक्षा रद्द होने पर NTA के DG अभिषेक सिंह का बयान.. छात्रों के एग्जाम फीस को लेकर दी अहम जानकारी
NEET-UG 2026 Exam Latest News and Update: नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर NTA प्रमुख ने निष्पक्ष पुनर्परीक्षा, फीस रिफंड और CBI जांच की घोषणा की।
NEET-UG 2026 Exam Latest News and Update || AI Generated File
- NTA ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला CBI को सौंपा।
- दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- पहली परीक्षा की फीस वापस करने का भी NTA ने किया ऐलान।
नई दिल्ली: NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द किये जाने के NTA के फैसले के बाद महानिदेशक अभिषेक सिंह ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि, “हमने मामला CBI को सौंप दिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ताकि छात्रों के भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। (NEET-UG 2026 Exam Latest News and Update) हम छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेंगे और यह निष्पक्ष तरीके से होगी। हमने यह भी तय किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, और पहली परीक्षा में लिया गया शुल्क भी वापस कर दिया जाएगा।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
उन्होंने आगे बताया कि, “7 मई की रात को, हमें एक मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि परीक्षा आयोजित होने से पहले, उस व्यक्ति को एक व्हाट्सएप संदेश मिला था जिसमें कुछ प्रश्न परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से बिल्कुल मेल खा रहे थे। हमारा काम उन आरोपों की पुष्टि करना और यह भी सत्यापित करना था कि क्या 3 मई परीक्षा के दिन से पहले किसी के पास वे पीडीएफ उपलब्ध थे। जांच करने पर, यह पाया गया कि कुछ प्रश्न हमारे प्रश्न पत्र से मेल खाते थे। यह भी पाया गया कि 1 और 2 मई को, पीडीएफ कुछ लोगों के फोन पर उपलब्ध थी।”
महानिदेशक अभिषेक सिंह ने आगे कहा कि, “यह हमारी शून्य सहनशीलता नीति के खिलाफ था। इससे छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था।” परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का भविष्य दांव पर है। इसलिए, उनके हित में हमने यह कदम उठाया है। हमने मामला सीबीआई को सौंप दिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ताकि छात्रों के भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। हम छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेंगे और यह निष्पक्ष तरीके से होगी। हमने यह भी तय किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, साथ ही पहली परीक्षा में लिया गया शुल्क भी वापस कर दिया जाएगा।”
#WATCH | Delhi: On NEET-UG 2026 exam cancelled due to allegations of paper leak, NTA DG Abhishek Singh says, “…We have handed over the matter to CBI. All accused will be nabbed and jailed so that the future of students are not adversely impacted. We will conduct a re-exam for… pic.twitter.com/8Lal04AOuI
— ANI (@ANI) May 12, 2026
नेताओं ने साधा निशाना, पूछे PM से तीखे सवाल
इस पूरे मामले को लेकर विपक्षी दलों द्वारा केंद्र की सरकार पर सवाल खड़े किये जा रहे है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि, “NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। (NEET-UG 2026 Exam Latest News and Update) किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की, और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार।”
राहुल गाँधी ने आगे लिखा, ‘यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है। हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं। अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।”
NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी।
22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।
किसी पिता ने कर्ज़ लिया,
किसी माँ ने गहने बेचे,
लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 12, 2026
ओवैसी ने पूछे PM मोदी से सवाल
इसी तरह AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, प्रधानमंत्री ने अपनी ‘मन की बात’ में छात्रों से तनाव न लेने की अपील की थी, लेकिन अब उन लाखों छात्रों और उनके परिवारों को क्या जवाब दिया जाएगा जिन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए वर्षों मेहनत की और कोचिंग सेंटरों पर लाखों रुपये खर्च किए। (NEET-UG 2026 Exam Latest News and Update) ओवैसी ने खासतौर पर गरीब छात्रों की चिंता जताते हुए कहा कि दोबारा परीक्षा होने से उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
Hyderabad, Telangana: On the NEET-UG 2026 examination being cancelled due to paper leak allegations, AIMIM President, Asaduddin Owaisi says, “You made statements in Parliament saying you will give punishment, you will take action, you will do this and that, but how will the paper… pic.twitter.com/rHbYWBkT6B
— IANS (@ians_india) May 12, 2026
नहीं बख्शा जायेगा दोषियों को : भाजपा
NEET परीक्षा रद्द होने और कांग्रेस के आरोपों पर मध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता हितेश वाजपाई ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तैयारी और पुख्ता इंतजामों के साथ परीक्षा कराती है, लेकिन पेपर लीक की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है और जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। डॉ. वाजपेई ने कहा कि इस फैसले से छात्रों और उनके माता-पिता को बड़ी परेशानी हुई है, क्योंकि बच्चे पूरे साल मेहनत कर परीक्षा का इंतजार करते हैं और परीक्षा के बाद उसका रद्द होना बेहद दुखद है। (NEET-UG 2026 Exam Latest News and Update) साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार की जड़ रही है और उसके शासनकाल में पैसे लेकर चयन किए जाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय ऐसी गड़बड़ियां आम बात थीं और अब कांग्रेस राजनीतिक आरोप लगाकर कुंठा दिखा रही है।
CBI को सौंपी गई मामले की जाँच
दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। यह कदम बड़े स्तर पर “गेस पेपर” लीक होने के आरोपों के बाद उठाया गया। इस परीक्षा में भारत और विदेशों से करीब 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। CBI अब परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक की जांच करेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
फिर से जारी की जाएंगी नई तारीख
NTA ने अपने बयान में कहा कि छात्रों के हित और परीक्षा प्रणाली पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों और जांच टीमों से मिले इनपुट के आधार पर यह पाया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता। (NEET-UG 2026 Exam Latest News and Update) NTA ने यह भी बताया कि NEET-UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।
#WATCH | Delhi: National Students’ Union of India (NSUI) workers hold protest against the central government after the NEET-UG 2026 examination was cancelled amid allegations of paper leak and examination irregularities pic.twitter.com/qkQ6BHClIV
— ANI (@ANI) May 12, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Facebook


