Himanta Biswa Oath Ceremony Video: असम में शुरू हुई मामा हिमंता की दूसरी पारी.. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही PM मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई, देखें तस्वीरें

Himanta Biswa Oath Ceremony Video: हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पीएम मोदी ने दी बधाई।

Himanta Biswa Oath Ceremony Video: असम में शुरू हुई मामा हिमंता की दूसरी पारी.. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही PM मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई, देखें तस्वीरें

Himanta Biswa Oath Ceremony Video || Image- AI Generated File

Modified Date: May 12, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: May 12, 2026 4:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समारोह में रहे मौजूद।
  • NDA ने असम चुनाव में 102 सीटें जीतकर बनाई लगातार तीसरी सरकार।

गुवाहाटी: असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनी है। (Himanta Biswa Oath Ceremony Video) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमंत बिस्वा सरमा को बधाई देते हुए कहा कि यह असम के लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने सरमा की प्रशासनिक क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए बेहतरीन काम किया है। पीएम मोदी ने उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार का गठन हुआ है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हिमंत बिस्वा सरमा के साथ चार मंत्रियों ने भी शपथ ली। (Himanta Biswa Oath Ceremony Video) इनमें बीजेपी के रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, असम गण परिषद (AGP) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के चरण बोरो शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

असम विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने शानदार जीत हासिल की। गठबंधन ने 126 में से 102 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया। AGP और BPF ने भी 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की। हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी सीट भी 80 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीती। (Himanta Biswa Oath Ceremony Video) जीत के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली “डबल इंजन” सरकार की वजह से पिछले दस वर्षों में असम में तेजी से विकास हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन

त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया

अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार

‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच

चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown