Rahul Gandhi Targeted PM Modi: देश के लिए ‘विषकाल’ बन गया है प्रधानमंत्री का अमृतकाल, इस दिग्गज कांग्रेस सांसद ने मोदी पर साधा निशाना
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।
Rahul Gandhi Targeted PM Modi/ image source: IBC24
- एनटीए मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026’ को रद्द कर दिया है।
- परीक्षा रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना।
- राहुल ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा है।
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनियमितताओं के आरोपों के चलते मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026’ को रद्द किए जाने के बाद मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘‘भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था’’ ने 22 लाख छात्रों के सपनों को कुचल दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तथाकथित अमृतकाल ‘विषकाल’ बन गया है।
रद्द की गई नीट-यूजी-2026 की परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026’ को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की तथा सरकार ने सीबीआई को इन ‘अनियमितताओं’ की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया। (Rahul Gandhi Targeted PM Modi) एनटीए ने कहा कि यह परीक्षा अलग से अधिसूचित तिथियों पर पुनः आयोजित की जायेगी।
राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नीट 2026 की परीक्षा रद्द हो गई। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी मां ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में मिला- पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार।’’ (Rahul Gandhi Targeted PM Modi) उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।
ईमानदार छात्र भुगतते है सजा: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का कहना था, ‘‘हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं। अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुंच से तय होगी तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा?’’ (Rahul Gandhi Targeted PM Modi) उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।
NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी।
22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।
किसी पिता ने कर्ज़ लिया,
किसी माँ ने गहने बेचे,
लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 12, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Tribal Politics : आदिवासियों को साधने के लिए छत्तीसगढ़ में ये काम करने जा रही कांग्रेस! राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहुंचेंगे रायपुर, कई बड़े नेताओं को मिला जिम्मा
- Justice Dwarka Dhish Bansal Video: पीएम मोदी के ‘बचत’ अपील पर इस हाईकोर्ट के जज ने दिखाई गंभीरता.. खुद साइकिल चलाकर पहुंचे न्यायालय, आप भी देखें Video
- Bhilai Murder News: देर रात इस इलाके में हुआ मौत का तांडव, युवक को पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट, वारदात की वह जानकर चकराया पुलिस का माथा

Facebook


