उप्र, मप्र और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
उप्र, मप्र और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, इन बैठकों के दौरान सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
गृह मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक पोस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की।
योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक अलग पोस्ट में कहा, “आज मैंने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए हार्दिक धन्यवाद।”
गृह मंत्रालय के एक अन्य पोस्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी अमित शाह से मुलाकात की।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “आज नयी दिल्ली में आधुनिक भारत के लौह पुरुष, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मुलाकात हुई।”
मंत्रालय के एक अन्य पोस्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अमित शाह से मुलाकात की।
भाषा
प्रचेता प्रशांत
प्रशांत

Facebook


