Chikkaballapur Double Murder Case: गहरी नींद में सोई थी बीवी और साली.. शख्स ने हथियार से किया सीधे गले पर वार, मौत.. अब सामने आई हैरान कर देने वाली वजह, आप भी पढ़ें

Chikkaballapur Double Murder Case: कर्नाटक में पति ने अलग रह रही पत्नी और उसकी बहन की हत्या की, वारदात के बाद पुलिस के सामने सरेंडर किया।

Chikkaballapur Double Murder Case: गहरी नींद में सोई थी बीवी और साली.. शख्स ने हथियार से किया सीधे गले पर वार, मौत.. अब सामने आई हैरान कर देने वाली वजह, आप भी पढ़ें

Chikkaballapur Double Murder Case || Image- AI Generated File

Modified Date: July 8, 2026 / 01:31 pm IST
Published Date: July 8, 2026 1:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पति ने पत्नी और साली की धारदार हथियार से हत्या।
  • वारदात के बाद बच्चों को घर छोड़कर किया सरेंडर।
  • पारिवारिक विवाद को माना जा रहा हत्या का कारण।

चिक्कबल्लापुर: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के चिंतामणि में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। (Chikkaballapur Double Murder Case) यहां एजाज नाम के शख्स पर अपनी अलग रह रही पत्नी और साली की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

धारदार हथियार से किया जोरदार वार

पुलिस के मुताबिक़, आरोपी एजाज सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे कोलार से बाइक पर चिंतामणि स्थित अपनी पत्नी के मायके पहुंचा। उस समय उसकी बीवी 25 वर्षीय शमा और उसकी 18 वर्षीय बहन रेशमा घर में सो रही थीं। आरोपी ने दोनों के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय दंपति के तीन छोटे बच्चे भी घर में मौजूद थे। (Chikkaballapur Double Murder Case) वारदात के बाद एजाज बच्चों को अपनी बाइक पर बैठाकर कोलार स्थित अपने घर ले गया और वहां छोड़ने के बाद सुबह करीब 8:30 बजे गुलपेट पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद कोलार पुलिस ने चिंतामणि पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मायके में रह रही थी बीवी, इसलिए कर दी हत्या

चिक्कबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल चौस्की ने बताया कि शमा पिछले चार महीनों से अपनी मां के निधन के बाद मायके में रह रही थी और पति के घर वापस नहीं लौटी थी। पुलिस के मुताबिक, एजाज लगातार पत्नी पर कोलार लौटने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसके इनकार करने के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। प्रारंभिक जांच में यही हत्या की मुख्य वजह सामने आई है।

परिजनों का आरोप है कि शादी के करीब आठ वर्षों से दोनों के संबंध ठीक नहीं थे। एजाज कथित तौर पर शराब और जुए का आदी था तथा शमा के साथ अक्सर मारपीट और प्रताड़ना करता था। (Chikkaballapur Double Murder Case) कई बार गांव के बुजुर्गों ने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पुलिस ने शुरू की मामले की जाँच

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एजाज पहले से ही शमा और उसकी बहनों को जान से मारने की धमकी देता था। मां की मृत्यु के बाद शमा मायके में ही रहने लगी थी और उसने अपने परिवार से कहा था कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया

ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा

होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए

अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown