गोरखपुर में बच्चों की मौत का मामला: DM की जांच रिपोर्ट सामने आई
गोरखपुर में बच्चों की मौत का मामला: DM की जांच रिपोर्ट सामने आई
गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में दस से बारह अगस्त के बीच 48 घंटे के भीतर हुई 36 बच्चों की मौत पर DM की जांच रिपोर्ट आ गई है। जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनी पुष्पा सेल्स और ऑक्सीजन यूनिट के इंचार्ज डॉक्टर सतीश को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया गया है। गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला ने अपनी रिपोर्ट में इसका भी जिक्र किया गया है कि लिक्विड ऑक्सीजन सिलेंडर का स्टॉक बुक मेंटेन करने की जिम्मेदारी डॉक्टर सतीश ने ठीक से नहीं निभाई। रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले को लेकर सतीश को लिखित रूप से अवगत भी कराया गया था, लेकिन उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति में बाधा पैदा की। यही नहीं, स्टॉक बुक में ओवरराइटिंग की बात भी उजागर हुई है। जांच रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि प्रिंसिपल राजीव मिश्रा और डॉक्टर सतीश कुमार समस्या की जानकारी दिए बिना मेडिकल कॉलेज छोड़कर चले गए।

Facebook


