चीन ने बेजोड़ औद्योगिक प्रणाली बनायी है लेकिन वह लोकतांत्रिक नहीं है : राहुल गांधी

चीन ने बेजोड़ औद्योगिक प्रणाली बनायी है लेकिन वह लोकतांत्रिक नहीं है : राहुल गांधी

चीन ने बेजोड़ औद्योगिक प्रणाली बनायी है लेकिन वह लोकतांत्रिक नहीं है : राहुल गांधी
Modified Date: March 7, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: March 7, 2026 2:07 pm IST

तिरुवनतंपुरम, सात मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि चीन ने दुनिया में एक ‘‘उत्कृष्ट और बेजोड़’’ औद्योगिक प्रणाली का निर्माण किया है, लेकिन पड़ोसी देश की व्यवस्था ‘‘दबावपूर्ण और अलोकतांत्रिक है।’’

तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संवाद के दौरान सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, जबकि अमेरिका, भारत और दुनिया के अधिकतर देश ‘‘उपभोग के क्षेत्र में सक्रिय हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनके अनुसार वास्तविक रोजगार औद्योगिक उत्पादन क्षेत्र में होते हैं, न कि उपभोग आधारित क्षेत्रों में।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘निराशाजनक बात यह है कि हमने चीन को इसे (औद्योगिक उत्पादन) पूरी तरह अपने कब्जे में लेने दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन ने एक उत्कृष्ट औद्योगिक प्रणाली बनाई है, जो दुनिया में बेजोड़ है लेकिन हमें उनकी दबावपूर्ण व्यवस्था पसंद नहीं है। हमें यह भी पसंद नहीं है कि वहां लोकतंत्र नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि यदि भारत देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखते हुए एक मजबूत औद्योगिक उत्पादन प्रणाली विकसित कर सके, ‘‘तो यह भारत और दुनिया के लोगों के लिए बहुत बड़ी सेवा होगी।’’

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में